फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting conduct in colectrate

Kushinagar News: वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct in colectrate
वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक हुई। इसमें कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्तियों के साथ अत्याचार और आर्थिक सहायता के संबंध में भी चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता डीएम रमेश रंजन ने की। उन्होंने कसया स्थित वृद्धाश्रम की वर्तमान स्थिति जानी तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी रिपोर्ट लिया। वृद्धाश्रम में खाने का मेन्यूू, चिकित्सा सुविधा, रहने की व्यवस्था, ठंड से बचाव के लिए कंबल व स्वेटर का वितरण, अलाव इत्यादि के बारे में डीएम ने जानकारी ली।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में 23 वृद्ध महिलाएं तथा 29 वृद्ध पुरुष निवास कर रहे हैं। क्षमता 150 लोगों के रहने की है। डीएम ने इनके खाने के मेन्यू में पौष्टिक व स्वादिष्ट खाद्य वस्तुओं को शामिल करने, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा, ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था के लिए कंबल, स्वेटर इत्यादि के वितरण की व्यवस्था, मनोरंजन के लिए टीवी व अन्य प्रकार की गतिविधियों के संचालन के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के साथ अत्याचार, आर्थिक सहायता के संबंध में भी डीएम ने जानकारी लेकर निस्तारण करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय को निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आरएस गौतम व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed