फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting conduct in colectrate

निर्माण कार्य शुरू न होने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
meeting conduct in colectrate
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम एस. राजलिंगम। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
निर्माण कार्य शुरू न होने पर बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम को डीएम ने बैठक की। डीएम ने कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की। जिन विकासखंडों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सके हैं, वहां के बीडीओ को डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन के लिए भूमि की उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि, नए आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, ईकेवाईसी के बारे में समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के निर्माण के संबंध में पिछले सप्ताह की प्रगति, अनिर्मित सामुदायिक शौचालय के पूर्ण होने की अवधि, पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति, जीर्ण पंचायत भवनों के मरम्मत संबंधी रिपोर्ट डीपीआरओ अभय यादव से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों के संदर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी से रिपोर्ट ली। जिन विकास खंडों में निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुए हैं संबंधित खंड विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण के लिए निर्देशित किया।

विवादित जमीन के संदर्भ में उपजिलाधिकारी व बीडीओ को आपस में समंवय स्थापित कर लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवी दयाल वर्मा, सभी एसडीएम, बीडीओ तथा जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed