फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting.22

जिले में केला व हल्दी आधारित प्लांट्स की होगी स्थापना : डीएम

Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
meeting.22
जिले में केला व हल्दी आधारित प्लांट्स की होगी स्थापना : डीएम
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय औद्योगिक मिशन की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय औद्योगिक मिशन की बैठक हुई। इसमें डीएम ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत उत्पादों के विपणन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। केला व हल्दी आधारित प्लांटस की स्थापना कराने की बात कही।
जिला औद्योगिक मिशन योजना के तहत जनपद में केला, कटहल, स्ट्रॉबेरी, लीची, आम, पपीता, गेंदा, प्याज और संकर सब्जी की कृषि के लिए विकास खंडवार प्रगति की समीक्षा डीएम ने की। जनपद कुशीनगर में जिला औद्योगिक मिशन के तहत 240 हेक्टेयर में उक्त कृषि उत्पादन के लिए लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत उत्पादों के विपणन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि कुशीनगर में पानी का स्तर अच्छा है। इसलिए सब्जी की अच्छी खेती हो सकती है। उन्होंने गैर मौसमी फलों की खेती को भी प्रोत्साहित किए जाने की बात की। उन्होंने कहा कि गैर मौसमी फसलों की खेती से बाजार में उनका दर अच्छा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने केला व हल्दी आधारित प्लांट्स की जनपद में स्थापना के कराने की बात कही। यही नहीं पॉली हाउस व पैक हाउस लगाए जाने की भी बात कही। डीएम ने कहा कि योजना बनाकर योजना के तहत कार्य करें। कुशीनगर के अनुकूल किस प्रकार के उत्पादों की आवश्यकता है उसे प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने वैल्यू एडिशन प्रोडक्ट को बनाए जाने की जरूरत को निर्देशित किया। उन्होंने कृषकों के साथ बैठकर आवश्यक बैठक व सलाह लिए जाने को कहा।
इस दौरान प्रभारी सीडीओ उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बीडीओ को जांच के निर्देश
- गांव के लोगों ने डीएम से दर्ज कराई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। चौबेया पटखौली गांव में मनरेगा का काम ट्रैक्टर-ट्रॉली से कराने की शिकायत पर डीएम ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया है। गांव के लोगों ने डीएम से मामले की शिकायत की थी।
दुदही विकास खंड के चौबेया पटखौली गांव के लल्लन निषाद, सिराजुद्दीन, प्रवीन राय, विग्गु राय, दुर्विजय राय, माया देवी, बंधु गुप्ता, सुकई प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों ने डीएम से शिकायत की। बताया कि गांव में खेल का मैदान मनरेगा से बन रहा है। जिसमें मिट्टी का कार्य चल रहा है। लेकिन यह काम मनरेगा मजदूरों की जगह ट्रैक्टर-ट्राली से रात में कराया जा रहा है। इसलिए काम रोक दिया गया। इसका वीडियो भी बनाया गया है। मामला सामने आने पर डीएम ने जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया।

जेई सुबाष सिंह का कहना है कि आरोप गलत है, कॉटेज का मिट्टी भरवाना है। उसी को देखने के लिए ट्रैक्टर लेकर चालक गया था। इसी बात पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed