{"_id":"5e8e01148ebc3e78b6230681","slug":"meetiing-with-religious-teachers-kushinagar-news-gkp347402194","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरुओं व ग्राम प्रधानों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरुओं व ग्राम प्रधानों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना में लॉकडाउन को लेकर धर्मगुरुओं और प्रधानों के साथ बैठक करते एडीएम व एएसपी।
- फोटो : KUSHINAGAR
धर्मगुरुओं व ग्राम प्रधानों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना परिसर में एडीएम और एएसपी की मौजूदगी में बुधवार को धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
एडीएम विंध्यवासिनी राय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब तक कोई दवा नहीं बन सकी है। इससे बचाव के लिए संयम और सतर्कता ही बेहतर उपाय है। इसलिए हमें शासन और प्रशासन का सहयोग करते हुए संपूर्ण लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करना चाहिए। एएसपी एपी सिंह ने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। अधिकारियों ने घर पर ही हनुमान जयंती और शबे बारात का त्योहार मनाने की अपील की।
इस दौरान एसओ जितेंद्र कुमार सिंह, इदन अंसारी, अब्दुल रहमान, फारुख, प्रधान इमाम अंसारी, ओमप्रकाश पांडेय, चंद्रकेतु सिंह, विनोद सिंह, राधाकृष्ण सिंह, महबूब आलम, मुबारक अंसारी, खुर्शीद आलम, परशुराम सिंह, नीरज पाठक, एसआई मंगेश कुमार मिश्र, महिला कांस्टेबल साधना गिरी, अमिता पांडेय, अंजलि सिंह, अमरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।