{"_id":"60df5d748ebc3e298720154b","slug":"medicine-cost-of-4-lack-siesed-kushinagar-news-gkp400436934","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया कस्बे में चल रहा था बिना लाइसेंस की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया कस्बे में चल रहा था बिना लाइसेंस की दुकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लाख की दवा जब्त, एक व्यक्ति हिरासत में
कसया ( कुशीनगर)। कस्बे के पडरौना रोड पर चल रही एक दवा की दुकान की शुक्रवार को सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर की अगुवाई में जांच की गई। इस दुकान का लाइसेंस तो नहीं मिला लेकिन वहां
करीब चार लाख रुपये कीमत की दवाएं मौजूद थीं। दवाओं को जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा गया। इस मामले में दुकान संचालक के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कसया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। दुकान में मिले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कसया नगर के पडरौना रोड पर एक मेडिकल स्टोर संचालित था। कस्बे के ही किसी व्यक्ति ने यह शिकायत की थी कि यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का उपचार भी होता है। एक मरीज के इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ लेकिन रोग ठीक होने की बजाय मरीज की हालत गंभीर हो गई। वरिष्ठ अफसरों तक पहुंची शिकायत के आधार पर सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर एजाज अहमद, गोरखपुर के औषधि निरीक्षक जय सिंह व कुशीनगर के औषधि निरीक्षक शिवकुमार नायक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इस मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। स्टोर पर मौजूद युवक दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम मेडिकल स्टोर में मौजूद दवाओं को जब्त कर लिया। इसके अलावा दुकान पर मौजूद शख्स को कसया पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ कसया अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि औषधि विभाग की तरफ से जांच के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान पर मिले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दुकान मालिक, लाइसेंस आदि के विषय में छानबीन चल रही है।