फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical system of medical college will be efficient, new eight SRs found

Kushinagar News: चुस्त होगी मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था, मिले नए आठ एसआर

Wed, 27 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Medical system of medical college will be efficient, new eight SRs found
पडरौना। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। क्योंकि यह अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के रूप में संचालित होने लगा है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। अभी आठ नए एसआर (सीनियर रेजीडेंट) डॉक्टर मिले हैं, जो विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन

स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के रूप में इस अस्पताल का संचालन बीते अप्रैल माह से ही शुरू कर दिया गया है। चूंकि यह जनपद बिहार का सीमावर्ती भी है और बिहार के दो जनपदों गोपालगंज एवं पश्चिमी चंपारण की सीमाएं लगती हैं। इसलिए कुशीनगर जनपद के साथ-साथ बिहार के मरीज भी बड़ी संख्या में यहां इलाज कराने आते हैं। मेडिकल कॉलेज के रूप में इसका संचालन शुरू होने के बाद से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी में भी अधिक मरीज आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। मौजूदा समय में आठ नए एसआर (सीनियर रेजीडेंट) डॉक्टर मिले हैं। इनमें ईएनटी के दो एवं हड्डी रोग, माइक्रो, श्वांस रोग, एनेस्थेसिया, पीडियाट्रिशियन और मेडिसिन के एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। इनके आने से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन

स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ और स्वीकृत पदों के आधार पर यहां डॉक्टरों की नियुक्ति हो रही है। आठ नए एसआर (सीनियर रेजीडेंट) मेडिकल कॉलेज को मिलेे हैं। अभी इनकी संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed