फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Medical examination of candidates started for police recruitment

Kushinagar News: पुलिस भर्ती के लिए शुरू हुआ अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण

Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of candidates started for police recruitment
पडरौना। रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत मेडिकल परीक्षण का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (डी.वी.), शारीरिक मानक परीक्षण (पी.एस.टी.) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पी.ई.टी.) सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपरांत, मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया सोमवार से रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रारंभ हो चुकी है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मेडिकल परीक्षण स्थल का भ्रमण और निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी। कुशीनगर पुलिस लाइन में कुल 474 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण निर्धारित है। पहले दिन मंगलवार को कुल 52 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ और प्रक्रिया जारी है। मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कई दिनों तक चलेगी, जिसमें सभी चयनित अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जांच पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed