फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mauni Amavasya is today; devotees will take a dip of faith.

Kushinagar News: मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya is today; devotees will take a dip of faith.
घाट की सफाई करते सफाईकर्मी |स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सेवरही के शिवाघाट और पिपराघाट पर रविवार को क्षेत्र के श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद दान पुण्य कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करेंगे। इसको लेकर शनिवार को बांसी और पिपराघाट स्थित गंडक नदी के पास साफ सफाई के साथ पथ प्रकाश व अन्य जरूरी इंतजाम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन नदी के तट पर रात्रि कल्पवास कर मौन स्नान, दीपदान और गरीबों को दान पुण्य करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इस पर्व पर क्षेत्र के श्रद्धालु रविवार को बांसी नदी स्थित शिवाघाट और गंडक नदी स्थित पिपराघाट के पास नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके लिए इन जगहों सहित दमकला घाट, मलाही घाट, गोला घाट, रुकमिणी घाट, जवही दयाल, विरवट कोन्हवलिया व अहिरौलीदान में नदी के किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी स्नान घाटों पर शनिवार को साफ सफाई के साथ पथ प्रकाश व अन्य इंतजाम कर लिए गए।
विज्ञापन

सेवरही के शिवाघाट व पिपराघाट पर स्नान दान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सेवरही के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कस्बा पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल शर्मा व पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज आकाश सिंह ने शनिवार को सभी स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed