{"_id":"5755bbc54f1c1b761f9c551c","slug":"mathura-bjp-s-performance-against-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हिंसा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मथुरा में हुई हिंसक घटना के विरोध में भाजपा की जिला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में पूर्व विधायक अतुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, मीडिया प्रभारी मारकंडेय शाही, वीरेंद्र बहादुर, अवधेश प्रताप सिंह, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, डॉ. निलेश मिश्र, हरिलाल कुशवाहा, डॉ. संजय मिश्र, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, अमरेंद्र तिवारी, राधेश्याम पांडेय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इसके बाद डीएम कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। ये लोग मथुरा में हुई हिंसक घटना और जान-माल की क्षति के लिए प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता को जिम्मेदार बता रहे थे। इनका कहना था कि सरकार इस बात का जवाब दे कि जवाहर बाग के अंदर रामवृक्ष यादव बेखौफ होकर किसके संरक्षण में घूमता रहा। इतनी तादाद में असलहे कहां से लाए गए।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में लग्जरी वाहन और बड़े वाहन आते-जाते रहे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने ध्यान क्यों नहीं दिया? ऐसे ही कई सवालों से युक्त ज्ञापन भाजपा के लोगों ने डीएम को देकर राज्यपाल तक पहुंचाने की मांग की।
डीएम शंभू कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस दौरान धनंजय तिवारी, प्रदीप पांडेय, हरिहर राय, राणा प्रताप, मोहन चौहान, मनोज जायसवाल, यश शंकर लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, दुर्गेश मिश्र, पवन केडिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।