फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mathiya elderly village man dies due to snakebite

Kushinagar News: सर्पदंश से मठिया बुजुर्ग गांव के व्यक्ति की मौत

Wed, 20 Dec 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mathiya elderly village man dies due to snakebite
खड्डा। क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति को बीते एक दिसंबर को एक सर्प ने डस लिया। परिजन उनका इलाज लखनऊ केजीएमसी में करा रहे थे, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग निवासी विंध्याचल यादव घर के पास एक मोबाइल टावर पर चौकीदारी करते थे। बीते एक दिसंबर की रात वे घर से टावर परिसर में चौकीदारी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें किसी सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें सीएचसी तुर्कहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनकी हालत में सुधान नहीं होने पर डॉक्टर गोरखपुर बीआरडी मेडिकल और वहां लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। मंगलवार की सुबह उनका शव घर पहुंचा, तो परिजनों में चीख-पुकर मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed