फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maternity death, angry relatives created ruckus in the hospital

प्रसूता की मौत, नाराज परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Maternity death, angry relatives created ruckus in the hospital
निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जुटे परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
प्रसूता की मौत, नाराज परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद एएनएम ने कर दिया गया था रेफर
जटहां बाजार (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव के ठोरी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार देर शाम 22 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। यह देख अस्पताल संचालक और अन्य कर्मी वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
सोहनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव पत्नी सरिता को कुछ दिन पहले जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा स्थित ससुराल भेजा था, वह गर्भवती थी। दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर परिजन हिरनही गांव स्थित एएनएम सेंटर ले गए, वहां 11:48 बजे ऑपरेशन से पुत्र पैदा हुआ। परिजनों ने बताया कि उसके बाद सरिता की हालत बिगड़ने पर एएनएम ने सीएचसी विशुनपुरा या जिला अस्पताल न भेजकर ठोरी मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में सरिता का इलाज शुरू हो गया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख अस्पताल के कर्मचारी वहां से भाग गए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला के परिजन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर थे। इस संबंध में अस्पताल के संचालक का कहना है कि एएनएम सेंटर हिरनही पर महिला का प्रसव हुआ था। उन्होंने केवल महिला को टाका लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed