फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Match the figures properly: Officer Moti Singh.

आंकड़ों का मिलान ठीक से करें अधिकारी : मोती सिंह

Mon, 09 Apr 2018 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 09 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Match the figures properly: Officer Moti Singh.
समीक्ष्ाा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को अफसरों को निर्देश दिया कि आंकडे़ का अवलोकन करने के बाद ही विभागों की ओर से प्रस्तुत किया जाए, क्योंकि उनकी तरफ से प्रस्तुत किए गए आंकड़ों और समीक्षा में निरंतर भिन्नता मिल रही है। इसलिए आंकड़ों का मिलान पहले ही कर लें। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्तायुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में बिजली विभाग में चलाई जा रही पंडित दीनदयाल विद्युत ग्रामीण योजना और सौभाग्य योजना के संबंध में प्रस्तुत आंकड़े संतोषजनक नहीं हैं। विद्युतीकृत गांवों की सूची के साथ 15 दिनों में क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की बैठक कर उसकी सूची सीडीओ को सौंप दें। उनके माध्यम से डीएम उस सूची को विधायक और सांसदों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने विद्युत कैंपों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी सौंपने का एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया।  
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य 98 किलोमीटर के सापेक्ष 73 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस पर प्रभारीमंत्री ने सड़कों का काम गुणवत्तायुक्त कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पाया कि जनपद में कुल 14 हजार आवास बनाने का लक्ष्य है। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के दौरान डीसीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक 80.84 फीसदी कृषकों के गन्ना का भुगतान किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कुल 4 लाख 64 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य जनपद को मिला है। इस निमित्त उन्होंने डीपीआरओ को शौचालय निर्माण के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर तक इस कार्य को पूर्ण करना है।  

खनन विभाग की समीक्षा में उन्होने निर्देशित किया कि किसानों को अपने खेत से मिट्टी व बालू निकालने पर कोई प्रतिबंद नहीं है। इस के साथ ही वैध पट्टाधारकों के खनन पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है तथा अन्य राज्यों से आने वाले बालू पर भी कोई प्रतिबंध न लगाते हुए केवल अवैध खनन पर ही रोक लगाई जाए। जहां भी अवैध खनन से संबंधित सूचना मिले, सीओ व एसडीएम प्रभावी अंकुश लगाएं। इसी तरह उन्होंने अन्य विभागों की भी समीक्षा की।  


बैठक में सांसद राजेश पांडेय, विधायक पवन केडिया, रंजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामानंद बौद्घ, जटाशंकर त्रिपाठी, डीएम आंद्रा वामसी, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, सीडीओ देवीदास, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार, एएसपी हरिगोविंद सहित सभी अधिकारी और अफसर मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed