फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mata Manjharia Devi Sthal and Lake will shine with eco tourism development

Kushinagar News: ईको पर्यटन विकास से चमकेगा माता मंझरिया देवी स्थल और ताल

Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mata Manjharia Devi Sthal and Lake will shine with eco tourism development
कुशीनगर। जिले के माता मंझरिया देवी स्थल (ताल) को ईको पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से माता मंझरिया देवी स्थल व ताल ईको पर्यटन के मानचित्र पर चमक उठेगा। तब यहां आने वाले हर श्रद्धालु व लोग ईको पर्यटन का लुत्फ उठाकर मनोरंजन कर सकेंगे। इससे यहां की संस्कृति और प्राकृतिक समृद्धि की ख्याति में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। स्थल को लेकर लोगों में रुचि व आकर्षण बढ़ेगा। माता मंझरिया देवी स्थल हाटा तहसील के रामपुर सोहरौना ग्राम पंचायत में स्थित है। ब्लॉक मुख्यालय सुकरौली से करीब चार किलोमीटर पूरब नाऊमुंडा गांव के पूरब कैलेसर और फुलेसर ताल के बीच जंगल में स्थित है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग मात मंझरिया देवी स्थल ताल के विकास के लिए 4.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य करा रहा है। यह प्रदेश में पर्यटन विकास की राज्य योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत शामिल है। यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड इकाई 29 गोरखपुर कार्यदाई संस्था है। 11 अक्तूबर 2024 को परियोजना का शिलान्यास/भूमि पूजन हुआ था। मौजूदा समय में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन उसकी रफ्तार धीमी दिखाई दे रही है। जिम्मेदारों का दावा है कि इसे शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा। हालांकि काम पूरा करने की अवधि सितंबर 2025 निर्धारित है। इसके बावजूद अभी परियोजना के तमाम काम अधूरे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed