फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mass marriage: 237 couples got married

सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 237 जोड़े

Tue, 30 Sep 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 237 couples got married
सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते अति​​थि। संवाद   
मथौली। क्षेत्र बेदूपार इंटर काॅलेज परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें मोतीचक, सुकरौली, हाटा, कप्तानगंज और रामकोला ब्लॉक के 237 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इसमें से 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल और सम्मानजनक बनाने का प्रयास है। पहले सामूहिक विवाह पर 50 हजार रुपये खर्च होता था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस धनराशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, बीडीओ मोतीचक श्वेता मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव आदि ने संबोधित कर सभी वर-बधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी वैवाहिक जोड़ों को गृहस्थी का सारा सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, एडीओ समाज कल्याण चन्द्र प्रकाश तिवारी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed