फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Martyr's memorial will be established in the Collectorate premises in Kushinagar

शहीदों की याद में: कुशीनगर DM का फैसला- कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा 'शहीद स्मारक', सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष सैनिक और पूर्व सैनिकों के जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, न्यायालय में विचाराधीन, गन लाईसेंस एवं वेलफेयर से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश देते हुए शिकायतें भेजवाने का निर्देश दिए।

विज्ञापन
Martyr's memorial will be established in the Collectorate premises in Kushinagar
डीएम, महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में शीघ्र ही शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रशासन स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


बैठक में डीएम महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष सैनिक और पूर्व सैनिकों के जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, न्यायालय में विचाराधीन, गन लाईसेंस एवं वेलफेयर से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश देते हुए शिकायतें भेजवाने का निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक की स्थापना की जा रही है। इसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही शहीद स्मारक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बैठक का दायरा बढ़ाने के लिए संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामले न्यायिक स्तर पर मामला लंबित है या जनपद के बाहर के हैं ऐसे मामलों के निस्तारण करना कठिन है।

बैठक का संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी ने किया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, मेजर महेश कुमार बर्नवाल, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed