फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman's body found hanging from a tree, in-laws absconding

Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले फरार

Thu, 06 Jun 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a tree, in-laws absconding
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन के बेलखौका टोला में बुधवार की सुबह गांव के बाहर 35 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी जीउत प्रसाद ने अपनी बेटी फुलपती की शादी करीब 14 साल पहले चौराखास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन के बेलखौका टोला निवासी महेश प्रसाद के साथ धूमधाम से की थी। शादी के बाद वैवाहिक जीवन ठीक चल रहा था। बताया जा रहा है कि महेश पत्नी संग ससुराल गया था, जहां मंगलवार की शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद पति-पत्नी अपने घर चले आए। यहां पर भी दोनों में विवाद हुआ। सुबह घर के पूरब फुलपती का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे एसओ चंद्रभूषण प्रजापति अपने सहयोगी एसआई नवीन अहमद, कांस्टेबल अश्विनी व मनोज के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुलपती की 12 वर्ष की पुत्री काजल तथा दो पुत्र नौ वर्षीय रोहित व छह साल का रोहन है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। इस संबंध में एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजन फरार हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed