फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman's body found hanging from a noose, police engaged in investigation

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, police engaged in investigation
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के शिवशक्ति नगर (बिनटोलिया) में एक विवाहिता का उसके मायके में रविवार की रात पंखे से लटका शव मिला। सोमवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर आई सेवरही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर (बिनटोलिया) निवासी सुभावती देवी ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी रंजू निषाद की शादी देवरिया के ग्राम बछडामहूयानी, थाना तरकुलवा निवासी केतन निषाद से हुई थी। रंजू दो माह पहले ससुराल से मायके आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। सुभावती ने बताया कि रविवार की शाम रंजू ने अपने पति केतन से मोबाइल पर बातचीत की थी। उसी बीच किसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर रंजू रविवार को रात में एक कमरे के पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार को सुबह जब घर के लोग उसके कमरे में गए तो रंजू का शव फंदे से लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed