फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman's body hanged from the noose

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 16 Apr 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body hanged from the noose
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

फाजिलनगर (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पटखौली गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटहेरवा थानाक्षेत्र के जौरा बाजार निवासी व्यास सिंह की बेटी मनीषा की शादी नौ वर्ष पहले थानाक्षेत्र के ही पटखौली निवासी श्रीराम सिंह के बेटे अशोक सिंह से हुई थी। अशोक पंजाब में नौकरी करता है। घर पर मनीषा तीन छोटे बच्चों व सास-ससुर के साथ रहती थी। मृतका के पिता का आरोप है कि कुछ वर्षों से मनीषा के सास-ससुर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। एक दिन पहले भी झगड़ा होने पर गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के साथ पटखौली जाकर सुलह-समझौता कराया गया था। उसे जल्द ही मायके बुलाने की बात भी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात में सूचना मिली कि बेटभ् ने फांसी लगा ली है। पिता का आरोप है कि बेटी मनीषा की हत्या की गई है। जबकि मृतका के ससुर श्रीराम सिंह का कहना है कि दिन में कुछ कहासुनी हुई थी। बाद में सब कुछ सामान्य हो गया था। रात में 11 बजे पौत्री चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और बताया कि मम्मी पंखे से झूल गई हैं। वे कमरे में पहुंचे तो मनीषा का शव पंखे में फंदे से लटक रहा था। एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed