{"_id":"628bd0df0194b768875282ca","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-from-the-noose-kushinagar-news-gkp4378991190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
काजीपुर गांव में दो बच्चों के साथ रहती थीं रिंकू देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थानाक्षेत्र के काजीपुर गांव में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।
बताया जा रहा है कि काजीपुर गांव निवासी अमर प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहते हैं। घर पर पत्नी रिंकू देवी दो बच्चों के साथ रहती थीं। रात में पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। देर शाम तक उनके घर से न निकलने की दशा में जब खोजबीन हुई तो वह फंदे से लटकती मिलीं। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। घरवाले भी अलग-अलग जानकारी दे रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।