{"_id":"65b2d565c34b98b3e006b304","slug":"married-woman-living-in-her-maternal-home-died-under-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-111513-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
कसया। मायके में रह रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में बुधवार की रात मौत हो गई। ससुराल वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला और ससुराल वालों में कोर्ट में मुकदमा लंबित है।
नगर के वार्ड नंबर तीन संत गाडगे नगर सपहा नौका टोला निवासी ममता (30) काफी दिनों से मायके में रह रही थी। मायके वालों की मानें तो बीमार होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने रखने से इन्कार कर दिया था। मृतका ने ससुराल वालों पर जीवन यापन के लिए कसया कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था।
ममता की शादी कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर कोट गांव के टोला डेलिहवा निवासी हीरामन के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी दूरी बन गई और मृतका को अस्वस्थ होने की बात कह ससुराल वालों ने उसे मायके पहुंचा दिया। काफी प्रयास के बाद भी ससुराल वालों ने रखने से मना कर दिया था। ममता ने कसया कोर्ट में खर्च के लिए मुकदमा दाखिल किया था। मौत के बाद बृहस्पतिवार को मायके वालों ने उनका शव ससुराल पहुंचा दिया। कानूनी अड़चनों को देखते हुए ससुराल वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की जानकारी होगी।