{"_id":"691b793f9c7eeaf5820b84ff","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-police-investigating-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149107-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 18 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वालों का कहना है कि छह माह पूर्व ही विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।
करमैनी गांव की चुलबुली उर्फ रुकसार (24) ने छह माह पूर्व पड़ोस के युवक आजाद से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन एक साथ रहने के बाद पति आजाद व उसके परिजनों के खिलाफ रुकसार ने पटहेरवा थाने में मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। बीच में रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से फिर दोनों एक साथ रहने लगे। पति आजाद का कहना है कि वह सामान्य रूप से रात में भोजन करने के बाद सोई। अचानक रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई, इससे उसकी मौत हो गई।
वहीं मायके वालों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व रुकसार को उसके ससुराल व पति ने गंभीर रूप से मारपीट कर घायल किया था। उसी समय पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था, लेकिन ससुराल के लोग इलाज आदि कराने की शर्त पर पुनः अपने घर रख लिए।
विज्ञापन
मायके वालों ने उस समय चोट लगने से रुकसार की मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।