फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, parents allege murder

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 03:11 AM IST
सार

बरवापट्टी के चकदहवा गांव में एक विवाहिता शिल्पी सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, parents allege murder

विस्तार

बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धोकरहा के टोला चकदहवा में बृहस्पतिवार को सुबह में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। चकदहवा निवासी रामजी सिंह के लड़के की दूसरी शादी आठ वर्ष पहले तरयासुजान थाना क्षेत्र के पिपरा जोगनी में शिल्पी सिंह के साथ हुआ था। उसका एक 6 वर्ष का लड़का है।

पति एक वर्ष से चेन्नई में रहकर ठेकेदारी करता था। शिल्पी सिंह की तबीयत बुधवार की रात अचानक खराब हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर गए, परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई, वहीं शव को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह पैतृक गांव पहुंचे। परिजनों का कहना था कि काफी दिनों से दिल कि बीमारी होने के चलते बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरवापट्टी महेंद्र प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed