फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   married woman died under suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Mon, 10 Apr 2023 03:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Mon, 10 Apr 2023 03:38 PM IST
सार

रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के निवासी जयवीर सिंह की पत्नी पुष्पांजलि उर्फ निक्की सिंह (28) की संदिग्ध परिस्थिति में रविवार को कमरे में शव मिला। मृतका के पिता पश्चिम चंपारण जिले के चौबटा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया निवासी रणजीत शाही ने बताया कि एक वर्ष पहले 22 जनवरी 2022 को उन्होंने बेटी की शादी की थी। आए दिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
 

विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances
मृतका पुष्पांजलि का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू में रविवार को 28 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में आया कि मृतका के पति से किसी बात को लेकर शनिवार की देर रात विवाद हुआ था।महिला के गले पर निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के निवासी जयवीर सिंह की पत्नी पुष्पांजलि उर्फ निक्की सिंह (28) की संदिग्ध परिस्थिति में रविवार को कमरे में शव मिला। मृतका के पिता पश्चिम चंपारण जिले के चौबटा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया निवासी रणजीत शाही ने बताया कि एक वर्ष पहले 22 जनवरी 2022 को उन्होंने बेटी की शादी की थी। आए दिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


उनकी बेटी को पति आए दिन मारता पीटता था। शनिवार की रात भी उनकी बेटी से विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस से परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह घर के लोग कार्य के लिए बाहर गए थे। इसी बीच घर में निक्की ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह बताया ने कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed