फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Married's body found hanging from noose

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging from noose
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव के एक घर में साड़ी के फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला। घटना शनिवार की देर शाम को हुई। महिला के पति अपनी भाभी का इलाज कराने पडरौना चले गए थे। घर लौटने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव निवासी विजय कुशवाहा (25) का विवाह बीते मई में बिहार प्रांत के मरीचहवा निवासी सुमन से हुआ था। चार भाइयों में विजय सबसे छोटे हैं। तीन भाई बाहर रहकर काम करते हैं। दो दिनों से विजय के बड़े भाई की पत्नी की तबीयत खराब थी। परिवार के लोगों के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब एक बजे विजय अपनी भाभी को इलाज के लिए पडरौना ले जाने लगे तो पत्नी सुमन ने कहासुनी की। इसके बाद विजय भाभी को इलाज कराने के लिए लेकर चले गए। देर शाम घर लौटे तो उनकी पत्नी का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

विजय ने इसकी जानकारी सुमन के मायके वालों को दी। मायके के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी किसी ने घटना की सूचना डॉयल 112 को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय के परिवार के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुमन विवाद करती थी। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसआई हीरालाल राव ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed