{"_id":"6ac7d6a4605bb0805b019d9a","slug":"markets-buzz-ahead-of-navratri-traders-anticipate-better-business-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169752-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवरात्र से पहले बाजार में रौनक, व्यापारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवरात्र से पहले बाजार में रौनक, व्यापारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर बढ़ी चहल-पहल, त्योहार को देखते हुए कारोबारियों ने बढ़ाया स्टॉक
पडरौना। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही बाजार में त्योहार का रंग चढ़ने लगा है। पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री, फल, फूल और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई है। पितृपक्ष के बाद नवरात्र में मांग बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए कारोबारियों ने भी स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। बाजार में बढ़ी चहल-पहल देख दुकानदारों को इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है। बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। इसे देखते हुए बाजार में फल, नारियल, चुनरी, कलावा, रोली, सिंदूर, धूप-बत्ती, कपूर, माता की तस्वीर, पूजन थाली समेत अन्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। कई दुकानदारों ने त्योहार से पहले ही जरूरी सामान की खरीदारी कर दुकान में पर्याप्त स्टॉक कर लिया है। शहर के प्रमुख बाजारों में फल की दुकानों पर भी अभी से चहल-पहल दिखाई देने लगी है।
दुकानदार प्रदीप साहा और इस्तेयाक अंसारी ने बताया कि नवरात्र के दौरान सेब, केला, संतरा, अनार, अंगूर समेत अन्य फलों की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है। व्रत रखने वाले लोग फलाहार के लिए इनकी खरीदारी करते हैं। मांग को देखते हुए मंडियों से अतिरिक्त फल मंगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, पूजन सामग्री के विक्रेता विजय शंकर गुप्ता का कहना है कि नवरात्र के पहले दो-तीन दिन से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि महंगाई का असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है। लोग जरूरत के सामान को प्राथमिकता देते हुए पहले बजट तय कर रहे हैं। इसके बाद उसी के अनुसार पूजा सामग्री और फल खरीद रहे हैं। महंगी वस्तुओं के बजाय छोटे पैकेट और सीमित मात्रा में सामान खरीदने का चलन भी बढ़ा है। अभी ग्राहकों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। नवरात्र शुरू होते ही बाजार में और अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।