{"_id":"69b70bd80eed76edb50a482e","slug":"markets-bustle-for-eid-shoppers-begin-to-gather-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156403-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईद पर बाजार गुलजार...जुटने लगे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईद पर बाजार गुलजार...जुटने लगे खरीदार
Mon, 16 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर के तिलक चौक पर सेवई की खरीदारी करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ईद को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
रविवार को कोतवाली रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, दरबार रोड, मेन बाजार और सुभाष चौक समेत शहर के सभी बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार सुधीर कुमार जायसवाल, कौस्तुभ चहाड़िया का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।
वहीं, रामकोला रोड और कोतवाली रोड के आसपास जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। युवतियों को अफगानी सूट और शरारा पसंद आ रहे हैं। बैजनाथपुर गांव से परिवार के साथ खरीदारी करने आए अजहरूद्दीन ने बताया कि इस बार भी ईद की खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार आए थे। बच्चों के कपड़े और जूते खरीदे हैं।