फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Many veterans did defeat

कई दिग्गजों को मिली करारी शिकस्त

Tue, 03 Nov 2015 12:03 AM IST
कुशीनगर/अमर उजाला
कुशीनगर/अमर उजाला Updated Tue, 03 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड/जटहां। सेवरही ब्लॉक के सभी छह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आए चुनाव परिणाम से प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

मतदाताओं ने इन दिग्गजों को दरकिनार कर युवा और निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताना मुनासिब समझा हैं। सेवरही उत्तरी-पूर्वी वार्ड संख्या 49 से रंजन कुशवाहा, सेवरही उत्तरी-पश्चिमी वार्ड संख्या 50 से देवतानंद यादव, सेवरही मध्य वार्ड 51 से आनंद कुशवाहा, सेवरही दक्षिणी वार्ड संख्या 52 से सचिंद्र गुप्ता, सेवरही मध्य-पूर्वी वार्ड 53 से अरविंद पटेल, सेवरही दक्षिणी पूर्वी वार्ड 54 से प्रेमचंद्र यादव ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

इन युवा और निर्दलीय प्रत्याशियों के सामने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सपा के जिला सचिव अवधेश राय, बसपा के ध्रुव निषाद सहित शर्मा यादव, श्रीकांत सिंह पटेल, राकेश यादव, रामनरेश कुशवाहा सहित कई दिग्गजों को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक मेें जिला पंचायत के वार्ड संख्या पांच से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव की पुत्रवधू प्रिया यादव चुनाव में हार गईं।

उन्हें खेसिया गांव की आरती यादव ने करीब 3074 वोटों से शिकस्त दीं। इसी तरह वार्ड चार से विक्रमा के छोटे भाई लल्लन यादव की पत्नी और ब्लॉक प्रमुख लालती यादव जिला पंचायत का चुनाव में हार गईं। उन्हें उनके सगे पट्टीदार आशा देवी ने 3200 मतों से उन्हें पराजित किया। विक्रमा की सपा के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed