फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   many atm closed

इक्का-दुक्का को छोड़ सभी एटीएम बंद रहे

Sun, 20 Nov 2016 11:35 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 20 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
many atm closed
समस्या - फोटो : santosh verma
पडरौना। पांच सौ और एक हजार रुपये की नोटबंदी का असर अब तक कम नहीं हुआ है। न तो बैंकों के बाहर लाइन कम हो रही है और न ही एटीएम से उम्मीद खत्म हो रही है। रविवार को बैंक भले ही बंद रहे, लेकिन एटीएम से रुपये निकलने की उम्मीद में लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


पडरौना नगर में विभिन्न बैंकों की तरफ से 20 से भी अधिक एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन इक्का-दुक्का एटीएम ही ग्राहकों की उम्मीद को कुछ पूरा कर पा रहे हैं। मसलन, एचडीएफसी बैंक। इस बैंक ने फुटकर रुपये की किल्लत के बावजूद अपने एटीएम में 100-100 रुपये के नोट उपलब्ध करा दिए हैं, जिससे ग्राहकों की कुछ जरूरतें पूरी हो जा रही हैं। आलम यह है कि इस बैंक के एटीएम पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रह रही है। अन्य बैंकों जैसे एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आदि ने भी नगर में जगह-जगह अपने एटीएम लगा रहे हैं, लेकिन नोटबंदी के फरमान के बाद इनमें कोई ग्राहकों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहा है।  रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक तो बंद रहे, साथ ही ज्यादातर एटीएम ने भी ग्राहकों का साथ नहीं दिया। एटीएम बंद रहने के कारण ग्राहक एक से दूसरे एटीएम पर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

रामकोला में पांच एटीएम, सभी बंद
रामकोला। नोटबंदी के फरमान के बाद रामकोला के एटीएम भी लोगाें के काम नहीं आ रहे हैं। यहां पांच एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन किसी का ताला नहीं खुल रहा है।
रामकोला कस्बे में सीबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों के कुल पांच एटीएम लगे हैं। नोटबंदी के बाद से इनमें से किसी एटीएम से लोगों को रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed