{"_id":"66ccf4afc43c2421de09b67d","slug":"manbad-clashed-with-the-policeman-who-was-resolving-the-dispute-tore-his-uniform-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122171-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विवाद सुलझा रहे पुलिसकर्मी से भिड़े मनबढ़, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विवाद सुलझा रहे पुलिसकर्मी से भिड़े मनबढ़, वर्दी फाड़ी
Tue, 27 Aug 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ बाजार चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचा तो एक पक्ष के मनबढ़ उनसे ही भिड़ गए और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। रविवार की रात इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। मामला रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है।
19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सिधुआ मंदिर परिसर में मेला लगा था। मेला देखने आए कुछ लोग विवाद करने लगे। थोड़ी ही देर में मारपीट करने लगे। वहां मौजूद सिधुआ बाजार चौकी के पुलिसकर्मियों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से एक युवती व कुछ युवक पुलिसकर्मी से भिड़ गए। रविवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 42 सेकेंड के वीडियो में सड़क पर एक युवती लाठी लेकर पुलिसकर्मी पर प्रहार करने का प्रयास करती दिख रही है। बचाव में पुलिसकर्मी किसी तरह युवती के चलाए लाठी को रोक लेता है और वहां से जाने का प्रयास करता है। लेकिन, युवती के साथ दिख रहा एक युवक पुलिसकर्मी को रोककर पूछ रहा है कि उसने उसे क्यों मारा? वीडियो में स्थानीय लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पुलिसकर्मी की वर्दी के चार बटन खुले हुए हैं और वह कुछ भी बोलने के बजाय वहां से निकलना चाहता है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
कोट
वायरल वीडियो 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन का है। सिधुआ मंदिर में आयोजित मेले के दौरान दो पक्षों के लोग विवाद कर रहे थे। शांति व्यवस्था को लेकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई थी। इस मामले में पुलिसकर्मी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय भेजकर पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। -अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सदर