{"_id":"6159e3b38ebc3e626910afde","slug":"man-injured-in-children-s-fight-dies-kushinagar-news-gkp4115959152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार की दोपहर में हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार की दोपहर में हुई थी मारपीट
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था इलाज
हफुआ चतुर्भुज गांव में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़। तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम हफुआ चर्तुभुज में शनिवार को बच्चों के झगड़े में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय हैदर के सिर में चोट लगी थी। परिजन उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। इस घटना की जानकारी होने पर रविवार को पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार की दोपहर में हफुआ चतुर्भुज गांव के निवासी हैदर अंसारी (40) और उनके चचेरे भाई हजरत अंसारी (35) के घर बच्चे बरसात के पानी में नहा रहे थे। इस दौरान बच्चों में मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनों परिवार के लोग भी आपस में भिड़ गए। मारपीट में के दौरान एक पक्ष से हजरत और उनकी पत्नी का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के हैदर का भी सिर फट गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हैदर को तमकुहीराज सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान हैदर की मौत हो गई। तरयासुजान एसओ कपिलदेव चौधरी ने हजरत को उसके ससुराल मुकुंदपुर से हिरासत में ले लिया। उधर, हैदर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। एसओ ने बताया कि मारपीट के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।