फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man dies after being hit by train

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 14 Jan 2024 03:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
खड्डा। गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से खड्डा रेलवे स्टेशन पर युवक की कटकर मौत हो गई। शिनाख्त के बाद जीआरपी ने शव की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक कट गया। सूचना पर जीआरपी के पनियहवा चौकी प्रभारी रामदयाल, हेड कांस्टेबल लालबहादुर यादव, सिपाही संजय चौधरी आदि पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की पहचान बिहार के बगहां निवासी लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई। उसकी उम्र 23 वर्ष थी। वह दस माह पहले चंडीगढ़ गया था और शुक्रवार को बगहां लौट रहा था। इसी दौरान घटना हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed