फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Man beats wife for not having children and breaks back bone, accused of trying for second marriage

Kushinagar News: संतान नहीं होने पर पत्नी को पीटकर कमर की हड्डी तोड़ी, दूसरी शादी की कोशिश का आरोप

Sat, 02 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man beats wife for not having children and breaks back bone, accused of trying for second marriage
पडरौना। शादी के आठ साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने से नाराज पति और ससुराल वाले महिला की पिटाई कर कमर की हड्डी तोड़ दी। शुक्रवार को मायके वालों के साथ पहुंची महिला ने एसपी से मिलकर पति पर 6 मार्च को दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया। हालांकि, विवाहिता की पिटाई के मामले में पहले से केस दर्ज है। एसपी से विशुनपुरा पुलिस को शादी रोकने और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के साखोपार गांव की रहने वाली इंदू देवी की शादी करीब आठ साल पहले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जितेंद्र गोंड़ के साथ शादी हुई थी। इंदू काे संतान नहीं होने को लेकर ससुराल वाले ताना मारने के अलावा प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि करीब एक साल पहले पति और ससुराल वालों की पिटाई से कमर की हड्डी टूट गई। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज अब भी चल रहा है। विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया। मायके वाले विवाहिता को ससुराल भेजने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन पति रखने से इन्कार कर रहा है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने 6 मार्च को शादी रचाने की तैयारी की है। एसपी धवल कुमार जायसवाल ने विशुनपुरा थाने की पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। विशुनपुरा एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed