फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   make road with own money

सुकरौली कस्बे के युवाओं ने अपने खर्चे से बनाई सड़क

Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
make road with own money
सुकरौली कस्बे में ओवरब्रिज के अंडरपास की सड़क बंद है। इन युवाओं ने अपने खर्च से सड़क की मरम्मत कर? - फोटो : KUSHINAGAR
सुकरौली कस्बे के युवाओं ने अपने खर्चे से बनाई सड़क
विज्ञापन

फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे की सड़क का मामला
- हर रोज कई लोग होते थे घायल, चार पहिया वाहनों का आवागमन हो गया था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। स्थानीय कस्बे में फोरलेन हाईवे के ओवरब्रिज के नीचे का एक रास्ता गड्ढों की वजह से बंद था। पैदल या बाइक सवार जब भी निकलते, गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते थे। काफी प्रयास के बाद भी जब किसी ने इन गड्ढों को भरने की जहमत नहीं उठाई तो सोमवार को कुछ युवाओं ने खुद ही इसकी मरम्मत कराने की ठानी। युवाओं ने अपना पैसा लगाकर सड़क के इन गड्ढों को भरा। जिससे आवागमन सामान्य हो सका।

सुकरौली कस्बे में फोरलेन पर दो ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। कुछ दिन बाद एक ओवर ब्रिज के नीचे की सड़क पर गड्ढे हो गए, जिससे चार पहिया वाहनों का आना जाना बंद हो गया था। ब्लॉक मुख्यालय से सटे होने की वजह से हर रोज इस रास्ते पैदल व बाइक से लोगों का आना जाना लगा रहता था। लेकिन इन गड्ढों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। समस्या का हल नहीं होने व आवागमन की दिक्कत को देखते हुए शशि कश्यप, दीनानाथ शर्मा, सत्येंद्र सिंह, रामसागर जायसवाल, कर्मवीर सिंह आदि ने अपने जेब खर्च से कुछ पैसे बचाए और सड़क के गड्ढों को भरवाकर इसे चलने लायक बना दिया। अब इस सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed