{"_id":"621d08b189a77455a32d69ce","slug":"majaboot-lokatantr-ke-lie-karana-hoga-svasth-matadaan-kushinagar-news-gkp428498397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत लोकतंत्र के लिए करना होगा स्वस्थ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत लोकतंत्र के लिए करना होगा स्वस्थ मतदान
विज्ञापन
रामकोला में मतदाता जागरुकता रैली निकालते लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
मजबूत लोकतंत्र के लिए करना होगा स्वस्थ मतदान
जिले में मतदाता जागरुकता के लिए आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
पडरौना। सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत जिले में सोमवार को जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं जागरुकता रैली, तो कहीं गोष्ठी और प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
क प्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कस्बे में जागरुकता रैली निकाली गई। कर्मचारियों ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ मानसिकता के साथ मतदान करना चाहिए। इसके बाद कस्बे के सभी मोहल्लों में रैली निकाली गई। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, चेयरमैन आभा गुप्ता, ईओ विनय कुमार मिश्रा, सविता भारती, सोनू शर्मा, नसीम अहमद, सतीश यादव, शिवप्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश जायसवाल, रमेश मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक और रामकोला सीएचसी के कर्मचारियों ने जागरुकता रैली निकाली। इसमें लोगों को तीन मार्च के दिन मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी, डॉ. आनंद गुप्ता, अभिषेक सिंह, दुर्गेश शुक्ला, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार सिधावे में ग्राम प्रधान भगवंत मद्धेशिया की अगुवाई में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान सचिव मिर्जा राशिद, राकेश चौरसिया, वंदना वर्मा, शशिप्रभा वर्मा, श्यामसुंदर प्रसाद, रिफत हुसैन, उपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी में जागरुकता रैली निकाली गई।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय देवरिया बाबू परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान चंदन गुप्ता, शिवम, पूजा, गीता, विनीत, धर्मवीर, अरुण, आदित्य, मुकेश गोंड, सांतनु दास, अजीत सिंह, नगीना लाल, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खजुरिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लीलाधर छपरा गांव में रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मारकंडे गुप्ता, लीलाधर छपरा में ग्राम प्रधान मनोज शंकर, पंकज, राहुल, शनि आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया परिसर से प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी व सुनील त्रिपाठी की अगुवाई में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसी प्रकार प्राथमिक व जूनियर विद्यालय महुअवा कारखाना, रावतपार लवकुश, महुआरी, गौराखोर, पोखरा टोला, महासोंन, गुरवालिया आदि परिषदीय विद्यालयों की तरफ से रैली निकाली गई।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
छितौनी। छितौनी इंटर कॉलेज परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत सोमवार को मतदाता जागरुकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद कस्बे में रैली निकाल कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के लोगों को मतदान के जरिए सरकार चुनने का अधिकार मिला है, इसलिए शत-प्रतिशत लोगों को मतदान करना चाहिए। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले नीतीश शर्मा, अंजली यादव, सोनाली गुप्ता समेत 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, कमरुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, एसआई अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, आलोक राजन, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
‘मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए करें प्रयास’
पडरौना। ब्लॉक सभागार में सोमवार को बीएलओ, रोजगार सेवक, युवक मंगल दल, पंचायत सहायक की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति बनाई गई।
बीडीओ सुशील अग्रहरि ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएलओ की अगुवाई में ग्राम पंचायत में बूथ वार टीम का गठन किया गया है। इसमें बीएलओ, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षामित्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ युवक मंगल दल के सदस्य को शामिल किया गया है। यह टीम मतदान के एक दिन पूर्व ग्राम पंचायतों में अपने-अपने बूथों के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में संविदा कर्मी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान का बड़ा महत्व होता है। इस दौरान लियाकत अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी, भरत यादव, दुर्गा राय, उदय प्रताप सिंह, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।