फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maintenance month begins; power system to be overhauled.

Kushinagar News: अनुरक्षण माह शुरू, दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Maintenance month begins; power system to be overhauled.
सुकरौली। उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग की ओर से 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अनुरक्षण माह चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विद्युत व्यवस्था में सामने आ रही तकनीकी खामियों को चिन्हित कर उनका स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, खराब ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। 33 केवी और 11 केवी हाईटेंशन लाइनों का भी विशेष निरीक्षण होगा। जर्जर और खराब तारों को बदलने के साथ ही ढीले कनेक्शनों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइनों के नीचे उगी झाड़ियों और पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई जाएगी, ताकि हवा और बारिश के दौरान फाल्ट की समस्या कम हो और विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। जिन क्षेत्रों में बार-बार बिजली खराब होने की शिकायत मिलती है, वहां कारणों की जांच कर आवश्यक सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुरक्षण माह के बाद गांवों में एलटी लाइनों पर भी आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य विद्युत नेटवर्क को मजबूत कर उपभोक्ताओं को सुरक्षित और सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed