फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Main accused of dowry death arrested, search for absconding accused

Kushinagar News: दहेज हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश

Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Main accused of dowry death arrested, search for absconding accused
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के माधोपुर टोले में 19 जनवरी को 26 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या में शामिल मुख्य आरोपी पति प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी पांच अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के डंमर छापर निवासी शम्भू डेढ़ साल पूर्व 26 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी शम्भू कुशवाहा के पुत्र प्रेमचंद से किया था। 19 जनवरी की सुबह दोनों पति पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। सुबह करीब 11:30 बजे विवाहिता महिला का छत पर जाने वाली सीढ़ी के ऊपर लगे बांस की बल्ली से फंदे संदिग्ध परिस्थिति में शव लटका हुआ मिला था। घर की एक महिला जो बाहर से घर में घुसी, तो यह दृश्य देखकर शोर मचाई। परिवार के लोगों ने फंदे को काटकर नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने शव को कब्जे में ले पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम भेज दिया था। मौके पर पहुंची फरेंसिक टीम ने भी जांच कर कुछ नमूने अपने साथ ले गई। पोस्टमार्टम से शव विवाहिता महिला के ससुराल पहुंचते ही मायके वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं उनकी गिरफ़्तारी को लेकर शव का अंतिम संस्कार ले जाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा भेजा गया है। इस मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed