फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahila Morcha display

महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Mahila Morcha display
महिलाओं ने एक घंटे तक मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। सोमवार को तहसील परिसर में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला चौधरी की अगुवाई में महिलाओं ने एक घंटे तक मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि खुलेआम कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है और पुलिस तथा आबकारी विभाग कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद एसडीएम सचिन सिंह को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। सोमवार को महिलाओं का हुजूम 11 बजे तहसील परिसर में पहुंचा। महिलाओं ने सात मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि वृद्धा व समाजवादी पेंशन से वंचित गरीब पात्र लोगों पेंशन नहीं दिया जा रहा है। इससे वह समस्या से जूझ रहे हैं। कई पात्र गरीबों का राशनकार्ड अब तक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। उनका यह भी कहना था कि कई जगह कच्ची शराब बनाई जा रही है और उसकी बिक्री की जा रही है। आबकारी और पुलिस प्रशासन छापे की औपचारिकताएं ही पूरी कर रहा है।

कई स्थानों पर औपचारिकता पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कच्ची शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। महिलाओं ने भ्रूण हत्या, घरों में बने शौचालयों का सर्वे कराने आदि की मांग भी की।


प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान शशिकली, यशोदा देवी, आरती देवी, मेहरा देवी, गीता,  सरस्वती, द्रौपदी, चंद्रावती, सुगंधी, उर्मिला सहि कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed