फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maheshwari became the President of retired teachers.

सेवा निवृत्त शिक्षकों के अध्यक्ष बने महेश्वरी

Wed, 27 Dec 2017 12:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 27 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maheshwari became the President of retired teachers.
निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  रविंद्रनगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिले भर से सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक सम्मिलित हुए थे।
विज्ञापन


इस अधिवेशन में संगठन से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र किशोर तिवारी को संरक्षक, महेश्वरी शुक्ल को जिलाध्यक्ष, अभिमन्यु प्रसाद को मंत्री, सुरेश राय को कोषाध्यक्ष, परदेशी प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेंद्र पाठक, रामानंद राय और गिरीश लाल श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह रामजी पांडेय, छेदी मिश्र और हरिकृष्ण तिवारी को संयुक्त मंत्री, राजेंद्र तिवारी को आडिटर, शिवशंकर सिंह को एकाउंटेंट और जगरनाथ चौहान को कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद संगठन के सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। संगठन के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। नए पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्घता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर देवेंद्र सिंह, सीताराम, राजेंद्र मिश्र, लल्लन राय, रामसनेही तिवारी, बहारन प्रसाद, दीनानाथ मिश्र, मनौवर अली, अंबिका प्रसाद, पारसनाथ तिवारी, रामदेव प्रसाद, रामनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed