फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahashivratri tomorrow, chants of Mahadev will resonate

Kushinagar News: महाशिवरात्रि कल, गूंजेंगे महादेव के जयकारे

Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri tomorrow, chants of Mahadev will resonate
भवानीगंज। महाशिवरात्रि का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के शिव मंदिरों और गांवों में स्थित शिवालयों की सफाई और सजावट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है, जहां पर रविवार को शिवभक्त पूजा-अर्चना करेंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शिवजी को बेल का पत्ता, गन्ना, बैर, आम की पत्ती तथा भांग का पत्ता आदि चढ़ाकर उनसे सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। महाशिवरात्रि पर कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर, भारतभारी, बेंवा चौराहा, बगाहवा घाट, शाहपुर, देईंपार, परसा, भानपुररानी आदि स्थानों पर महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवभक्त भारी संख्या में जुटेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार की शाम तक मंदिरों की सफाई और सजावट का काम लगभग पूरा कर लिया गया था। वहीं, डुमरियागंज स्थित मंदिर चौराहा के पास लोग भगवान भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए सामानों की खरीदारी करते हुए नजर आए। प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और शिवालयों पर हल्का सिपाही को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार : तिलौली। शिवनगर डिंडई थाना पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा संयम अनुशासन के साथ त्योहार मनाएं। बैठक में खालिद राममिलन, राजेंद्र त्रिपाठी, अतीउल्लाह, अनिल कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed