फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mahakumbh: Crisis on local routes due to departure of 19 buses

महाकुंभ : 19 बसों के जाने से लोकल रूटों पर संकट

Thu, 19 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Crisis on local routes due to departure of 19 buses
पडरौना। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोग परेशानी झेलने को तैयार हो जाएं, क्योंकि डिपो की 19 बसें कुंभ मेले में जाएंगी। इसके बाद जनपद में रोडवेज की चुनिंदा बसें ही बचेंगी। ऐसे में कई रूटों पर बसों का संचालन बंद हो सकता है। इससे स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

24 जनवरी से सात फरवरी तक पडरौना डिपो की 19 बसें कुंभ मेले में चली जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को यातायात संसाधनों के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ेगी। रोडवेज में सफर करने वाले यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे हो जाएंगे। क्योंकि, डिपो में 23 निगम और 20 बसें अनुबंधित हैं।
विज्ञापन

इसमें से 19 बसों को कुंभ मेला के लिए संचालन के लिए चिह्नित किया गया है। अब जनवरी में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ में रोडवेज के यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। पडरौना डिपो की इन बसों के कुंभ मेला में जाने पर लोकल रूटों के अलावा दिल्ली, नोएडा के साथ अन्य लोकल मार्गों पर भी बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। प्रभारी एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बसों को महाकुंभ भेजने के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो में भी तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। खास बात यह है यह सभी बसें केसरिया रंग की होगी और उन पर कुंभ का लोगो भी लगेगा। साथ ही बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बसों की खिड़की, गेट और सीटों को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed