फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mafia beat up a man for opposing sand mining

Kushinagar News: बालू खनन का विरोध करने पर माफिया ने की मारपीट

Sun, 24 Aug 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mafia beat up a man for opposing sand mining
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के बड़ी गंडक नदी के दियरा क्षेत्र में बड़े पैमान पर सफेद बालू का खनन हो रहा है। इसकी शिकायत गांव के विपिन पांडेय ने पुलिस से की। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम खड्डा से भी की। आरोप है कि इससे गुस्साए खनन माफिया ने शनिवार को उनके घर पर पहुंचकर मारपीट की और उन्हें धमकियां भी दी। खनन माफिया की इस हरकत के विरोध में ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि दो दिन के अन्दर खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हुई तो नेबुआ जटहा मार्ग जाम कर धरना दिया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कटाई भरपुरवा के दियरा क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी के पास दिन रात बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed