फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Made women aware by setting up Chaupal in the village

Kushinagar News: गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 12 Sep 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Made women aware by setting up Chaupal in the village
पडरौना। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को पथरा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम ने गांव की उन महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया, जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं। टीम ने गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल अपराधों से बचाव और उनके अधिकारों की जानकारी दी। महिलाओं को थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताते हुए कहा गया कि वे अपनी समस्याएं वहां दर्ज करा सकती हैं। टीम ने महिला और बाल सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं। इसके साथ ही नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी गई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस अभियान का लाभ मिला है। छात्राएं अब शिकायत करने में हिचक नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed