{"_id":"64b58b8e26424765140487c4","slug":"made-wall-in-front-of-house-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1658-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दरवाजे के सामने विपक्षी ने चलवा दी दीवार, आवागमन हुआ अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दरवाजे के सामने विपक्षी ने चलवा दी दीवार, आवागमन हुआ अवरुद्ध
Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।-
पीड़ित पक्ष ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में कुछ लाेगों ने एक व्यक्ति के घर के आगे दीवार चलाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे उस परिवार के लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस से गुहार लगाने पर एसडीएम से मिलने के लिए भेज दे रही है। पीड़ित पक्ष ने हाटा के एसडीएम को शिकायती पत्र देकर रास्ता खाली कराने तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लक्ष्मीपुर गांव के निवासी सुरेंद्र पुत्र फागू ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उनका एक मुकदमा सुरेंद्र बनाम शंभू चलता था। बीते 20 जून को दोनों पक्षों ने हाटा कोतवाली में समझौता कर लिया। आरोप है कि प्रतिवादी सुलहनामा के खिलाफ उनके रास्ते में दीवार चला दी है, जिससे रास्ता बंद हो गया है।
सुलहनामा में रास्ते का विकल्प मकान के पीछे भी था। उसे भी रास्ता के लिए खाली नहीं किया गया। इससे शिकायतकर्ता के परिवार के लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। उन्होंने 20 जून को हुए समझौते का पालन कराने का आदेश करने तथा रास्ता खाली कराने की मांग की है।