फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Made people aware about communicable diseases by taking out a rally

Kushinagar News: रैली निकालकर लोगों को किया संचारी रोगों के प्रति जागरूक

Tue, 02 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about communicable diseases by taking out a rally
पडरौना। जिला मुख्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली को रवाना करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गंभीर है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य शिक्षा एवं साफ-सफाई के बारे में जागरूक करेंगी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों को बुखार, टीबी, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ के रोगियों की सूची तैयार करेंगी। इसके बाद निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने हम सबने ठाना है संचारी रोग भगाना है आदि नारे लगाते हुए मेडिकल कॉलेज, विकास भवन होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचे, जहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, फूलबदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सनएचसी परिसर से रैली निकाली गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएन गुप्ता ने हरी संचारी रोग से बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखें। नालियों की सफाई, जल भराव का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई छटाई करें, ताकि घर के आसपास गंदगी न रहे। इस दौरान सुबाष, जगरनाथ शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, सुहेल, सिद्धनाथ चौधरी, शैलेंद्र, चंदन, सुशीला पटेल, नैना देवी, भगवानी देवी, डिम्पल सिंह, आशा देवी, मीना यादव, शशि पाठक, गुंजन, विद्यावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed