फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Made a minor a bride, went to ask for a daughter, beat up her mother, case registered

Kushinagar News: नाबालिग को बना लिया दुल्हन, बेटी मांगने गई मां को पीटा, केस दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Made a minor a bride, went to ask for a daughter, beat up her mother, case registered
- उलाहना लेकर युवक के घर गई मां तो की पिटाई, गांव का ही रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन


मंसाछापर। गांव का एक युवक जबरन किशोरी को उठा ले गया और घर में दुल्हन बनाकर रख लिया है। उलाहना लेकर युवक के घर गई किशोरी की मां की युवक ने पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किशोरी को पुलिस मुक्त नहीं करा सकी है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से पड़ोस के गांव का युवक मोबाइल पर काफी दिनों से बात करता था।दस दिन पूर्व युवक किशोरी के घर पहुंचा। घर पर वह अकेली थी, उसे लेकर अपने घर चला गया। पड़ोसियों की माने तो किशोरी जा नहीं रही थी, लेकिन युवक जबरन उसे बाइक से लेकर गया।
विज्ञापन

शाम को किशोरी की मां घर आई तो पड़ोेसियों ने इसकी जानकारी दी। महिला दूसरे दिन युवक के घर पहुंची और बेटी को नाबालिग बताते हुए वापस मांगने लगी। यह बात युवक को नागवार लगी। उसने किशोरी से शादी करने की बात कही। किशोरी की मां की पिटाई कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पड़री पिपरपाती गांव निवासी आरोपी बबलू और उसके पिता केश्वर गोंड पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि अपहरण, इच्छा के विरुद्ध शादी करने पर विवश करनेे समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बहुत जल्द अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed