{"_id":"628d1a648164d41f61225754","slug":"madarsa-teacher-cheated-of-ten-thousand-by-giving-the-lure-of-reward-kushinagar-news-gkp4380139168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम का लालच देकर मदरसा शिक्षक से दस हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम का लालच देकर मदरसा शिक्षक से दस हजार की ठगी
विज्ञापन

फाजिलनगर में किराए के मकान में रहती है महिला
फाजिलनगर(कुशीनगर)। कस्बे में किराए के एक मकान में रहने वाली मदरसा शिक्षक से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगों ने दस हजार रुपये की ठगी कर ली। शिक्षक पडरौना नगर की निवासी हैं।
फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया स्थित मदरसे में पडरौना निवासी मरियम खातून की तैनाती है। वह फाजिलनगर में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे उन्हें किसी व्यक्ति ने एक कूपन भेजकर बताया कि इस पर अंकित खाता में 35 रुपये डालकर लकी ड्रा खेल सकती हैं। इसमें कई प्रकार के इनाम शामिल हैं। शाम को छह बजे फोन आया कि आप लकी ड्रॉ जीत गई हैं। इनाम पाने के लिए उसी खाते में दस हजार रुपये डालने होंगे। रुपये डालने के एक घंटे के अंदर आपके खाते में बीस हजार रुपये पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अन्य इनाम कोरियर से घर पहुंच जाएगा।
ठग के झांसे में आकर महिला ने मनी ट्रांसफर करने वाले परिचित से दस हजार रुपये उसके बताए खाते में भिजवा दिया। रुपये भेजने के बाद जब दुकानदार ने रकम मांगा तो उसने कहा कि मैं यहीं बैठी हूं। कुछ देर में खाते से दस हजार रुपये निकालकर ले लीजिएगा। जब दुकान बंद करने का समय हुआ तो दुकानदार ने कहा कि रुपये निकालने के लिए आधार कार्ड दीजिए। महिला ने बताया कि अभी मैसेज नहीं आया है। फिर दुकानदार उनके आधार कार्ड से उनके खाते का बैलेंस चेक किया तो उस खाते में बहुत कम रकम देख रुपये नकद मांगने लगा। आनाकानी करने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उस महिला से दुकानदार का रकम वापस कराया।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी प्रभारी आलोक यादव ने बताया कि दुकानदार के बुलाने पर पुलिस मौके पर गई थी। महिला से दुकानदार को रुपये दिला दिए गए हैं। इसके अलावा उससे भी ठगी करने वालों के खिलाफ तहरीर देने को कहा गया, लेकिन तहरीर नहीं मिली है।