{"_id":"679a6a9ada110700140c1663","slug":"mad-jackal-injured-three-people-jackal-died-due-to-beating-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131127-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पागल सियार ने तीन लोगों को जख्मी किया, पिटाई से सियार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पागल सियार ने तीन लोगों को जख्मी किया, पिटाई से सियार की मौत
Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पागल सियार ने बुधवार को दोपहर में दो गांवों के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसकी खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लाठी ठंडा लेकर लोग घरों से निकल रहे हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में कराया गया। दोनों गांव के लोगों ने लाठी-डंडे से सियार पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना था कि सियार पागल था। गांव में घुसने के बाद दरवाजे पर बैठे लोगों पर हमला कर रहा था।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बेतिया गांव में दोपहर करीब 12 बजे पागल सियार पहुंचा। दरवाजे पर बैठे 60 वर्षीय रामजीत पर हमला कर दिया। उनके हाथ से खून निकलने लगा। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर बांधी गई बकरी पर झपटा तो बचाने के लिए 35 वर्षीय आदित्य दौड़े तो उनके भी हाथ को काटकर उसने जख्मी कर दिया। इस गांव के बगल में डुमरी गांव में वह पहुंचा और 22 वर्षीय आकाश मिश्र को दरवाजे पर दौड़ाकर पैर में काट लिया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी विशुनपुरा और निजी अस्पतालों में हुआ। बाद में इन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गांव वाले लाठी-डंडा लेकर घरों से निकले और सियार की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।