फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   maask dikh raha na saamaajik dooree

मास्क दिख रहा न सामाजिक दूरी

Tue, 23 Mar 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
maask dikh raha na saamaajik dooree
जिला अस्पताल के ओपीडी में आए मरीज सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। - फोटो : KUSHINAGAR
मास्क दिख रहा न सामाजिक दूरी
विज्ञापन

पडरौना। देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार लगातार लोगों को सचेत कर रही है। फिर से स्कूल बंद किए जा रहे हैं, लेकिन आम लोग इसे लेकर बहुत सतर्क नहीं दिख रहे हैं। बाजार में बिना मास्क लगाए ही लोग घूम रहे हैं। सरकारी दफ्तरों व अस्पतालों में भी लोग मास्क व सैनिटाइजर का ध्यान नहीं रख रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन तो कहीं हो ही नहीं रहा।
बीते साल छह मई में कुशीनगर जिले में कोविड का पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5735 तक पहुंच चुकी है। इस महामारी ने जिले के 62 लोगों की जान भी ले ली है। अब भी जिले में पांच सक्रिय केस हैं। स्कूल, अस्पताल, बाजार व सरकारी दफ्तरों में अपने काम के लिए पहुंचे लोग न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं और न ही कोई मास्क पहनना चाहता है। सबसे खराब हालत तो अस्पतालों में है। जहां संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है, लापरवाही भी वहीं सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों की जांच जरूरी
एक साल बाद भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। जिले में भी हर सप्ताह कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता होली को लेकर है। क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब प्रांत में रोजगार की तलाश में गए लोग होली में घर को लौटेंगे। ऐसे में अगर महामारी उनके साथ यहां तक दोबारा पहुंची तो खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी-पीएचसी पर जांच बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता का कहना है कि हर जगह जांच की सुविधा उपलब्ध है। बेहतर है कि बाहर से घर लौटे परदेशी पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर अपनी जांच कराएं, इसके बाद ही घर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मिला एक केस
मंगलवार को भी कोरोना का एक नया केस पाया गया। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता के अनुसार मंगलवार को 1153 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। शाम को 737 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें एक पॉजिटिव केस मिला। शेष 736 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ ने बताया कि अब भी जिले में पांच कंटेंमेंट जोन हैं। सीएमओ ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने एवं बुजुर्गों व गंभीर रूप से बीमार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है।
एक नजर कोरोना केस पर
जिले में अब तक हुई कोरोना जांच- 366643
कुल संक्रमित- 5735
कुल ठीक हुए- 5668
कोरोना से मौत- 62
एक्टिव केस- 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed