फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lucky from Nepal defeated Sonu from Punjab.

Kushinagar News: नेपाल के लक्की ने पंजाब के सोनू को किया चित

Sat, 14 Mar 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lucky from Nepal defeated Sonu from Punjab.
लक्ष्मीगंज में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों को हाथ मिलवाते मुख्य अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिय
लक्ष्मीगंज। हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती हुई। इसमें 16 जोड़ी पहलवानों ने दाव आमाए। नेपाल के लक्की ने पंजाब के सोनू को पटकनी देकर विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन

सुदामा सिंह की स्मृति में आयोजित कुश्ती का मुख्य अतिथि भाजपा नेता आदित्य प्रताप सिंह आदि ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर उद्घाटन कराया। सबसे पहले हुई कुश्ती में नेपाल के लक्की पहलवान ने पंजाब के सोनू पहलवान को हराया। इसी तरह पडरौना के रामदेव पहलवान ने सहारनपुर के साहिल पहलवान को आसमान दिखाया। नेपाल के लक्की थापा पहलवान ने पंजाब के विक्की पहलवान और हरिद्वार की राधा पहलवान ने राजस्थान के सूरज पहलवान को हराया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई महिला वर्ग की कुश्ती में बनारस के तान्या पहलवान व कानपुर के मुस्कान पहलवान की कुश्ती और लखनऊ की रोशनी पहलवान व कानपुर की रचना पहलवान की कुश्ती बराबरी पर रही। अंत में आयोजक धनंजय सिंह पहलवान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कुश्ती का संचालन पहलवान पवन उपाध्याय और रेफरी की भूमिका बजरंगी यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजयंत सिंह, विकेश मिश्र, संजय यादव, धनजंय सिंह, सतीश मौर्य, संजय जायसवाल, मयंक वर्मा वर्मा, फतेहबहादुर सिंह, अश्विनी सिंह, आलोक वर्मा, विकास सिंह, सतवंत सिंह, राजन सिंह, अरविंद, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed