फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lpg is surplus:dso

स्टोर न करें, भरपूर होगी रसोई गैस की आपूर्ति : डीएसओ

Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lpg is surplus:dso
स्टोर न करें, भरपूर होगी रसोई गैस की आपूर्ति : डीएसओ
विज्ञापन

पडरौना। जिले में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। नगरीय क्षेत्रों में होम डिलिवरी कराई जा रही है। शनिवार को नगर में एक हजार सिलिंडर का वितरण कराया गया। लोग जरूरत से ज्यादे सिलेंडर स्टॉक न करें। आपूर्ति के लिए अपनी एजेंसी पर संपर्क करें। अगर वहां से सार्थक कार्रवाई नहीं होती है तो तहसील क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से इसकी शिकायत करें।

जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार शाम को विभिन्न कंपनियों के अफसरों के साथ बैठक कर स्थिति पर चर्चा की गई। जिले में कार्यरत सभी 103 गैस एजेंसी संचालकों को रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए साइकिल, ठेला आदि का उपयोग करें। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर बुलाकर बुकिंग या आपूर्ति की जगह ऑनलाइन बुकिंग व होम डिलिवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डीएसओ ने बताया कि शनिवार को पडरौना नगर के विभिन्न मोहल्लों में गाड़ी भेजकर एक हजार सिलिंडर बंटवाए गए। इस दौरान तमाम ऐसे लोग भी गैस के लिए पहुंचे थे, जिनके पास सिलिंडर भरा हुआ है लेकिन खत्म होने के भय से लोग स्टाक करना चाहते हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, हर जगह पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर न मिले, तो इन नंबरों पर करें शिकायत--
रमेश कुमार मिश्र, पूर्ति निरीक्षक- पडरौना- 9792593140, 8005087378
राघवेंद्र शाही, पूर्ति निरीक्षक- सुकरौली, फाजिलनगर- 9415164141, 7905005284
विजय कुमार राय- पूर्ति निरीक्षक, तमकुही, हाटा, मोतीचक- 8931958924, 8931958924
दुर्गा दत्त, पूर्ति निरीक्षक-कप्तानगंज- 7897116603, 9935715181
अभिषेक कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक कसया- 9807937898, 9565220082
रविंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक दुदही- 8382828189, 8874006569
वैद्यनाथ सिंह, पूर्ति निरीक्षक नगर पंचायत सेवरही- 9161742033
रमेश चंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक खड्डा- 7705095268
1- पडरौना गैस एजेंसी- चंद्रशेखर सिंह- 7376251799
2- अनिकेत गैस एजेंसी- अनिकेत- 7706887471
3- मां सुशीला गैस एजेंसी- जितेंद्र गुप्ता- 9653030227
1- विक्रय अधिकारी- इंडेन गैस--3415019174
2- विक्रय अधिकारी- एचपी गैस--7572072055
3- विक्रय अधिकारी- भारत गैस-- 9795586504
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed